शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 1 मई 2009 (23:12 IST)

सेना में पदोन्नति पर अहम फैसला

सेना में पदोन्नति पर अहम फैसला -
सेना के अधिकारियों की तरक्की से संबंधित बड़ा बड़ा फैसला लेते हुए सरकार ने शुक्रवार को सेना में कमिशन मिलने के बाद कर्नल पद पर पदोन्नति के लिए जरूरी सेवा अवधि को 20 से घटाकर 15 साल कर दिया।

सूत्रों ने यहाँ बताया सरकार ने सेना में कर्नल पद पर नौसेना में कैप्टन और वायुसेना में ग्रुप कैप्टन के ओहदे पर पदोन्नति के लिए 15 साल की सेवा अवधि निश्चित कर दी है। सरकार के इस फैसले की जानकारी सेना मुख्यालय को दे दी गई है।

इन अफसरों को 16 साल तक सेवा करने के बाद यूनिट कमांडिंग अफसर का दर्जा मिल जाता है, लेकिन तीनों सेनाओं की कैडर प्रबंधन नीतियों के चलते उन्हें कर्नल अथवा समकक्ष पद के लिए चार साल तक और इंतजार करना पड़ता है।