गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 1 नवंबर 2013 (19:01 IST)

सिब्‍बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती

सिब्‍बल ने मोदी को दी बहस की चुनौती -
FILE
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री पद के लिए भाजपा के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर ‘झूठ की राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें बहस करने की चुनौती दी।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राजनीतिक विमर्श व्यक्ति आधारित होने की बजाए देश को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर होनी चाहिए।

FILE
सिब्बल की इस चुनौती पर भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरुण जेटली उनसे बहस करने के लिए तैयार थे। हालांकि इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वे जेटली से तभी बहस करेंगे, जब वे भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बन जाएंगे।

सिब्बल ने कहा कि वे मोदी को बहस की चुनौती इसलिए दे रहें हैं, क्योंकि गुजरात के मुख्यमंत्री संप्रग सरकार के खिलाफ झूठी बातें फैला रहे हैं। (भाषा)