गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , सोमवार, 3 मार्च 2008 (23:04 IST)

सदन बना तमाशे की जगह-सोमनाथ

सदन बना तमाशे की जगह-सोमनाथ -
लोकतंत्र को समाप्त करने के लिए सदस्यों पर ओवरटाइम करने जैसी तीखी टिप्पणी के बाद लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने सोमवार को शिकायत भरे लहजे में कहा कि सदन तमाशे की जगह बनता जा रहा है।

महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा के मुद्दे को लेकर आज सदन में विभिन्न दलों के कुछ सदस्यों के बीच बेहद तीखी झड़प होने से परेशान अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की। सदस्य बिना बारी के ही अपनी बात रखने पर अड़े हुए थे।

सदन में शोरशराबे के बीच ही अध्यक्ष ने कहा ‍कि आपने मुझे क्या जिम्मेदारी सौंप दी है। अब मैं इस जिम्मेदारी से छुटकारा चाहता हूँ। उन्होंने इस बात पर भी खेद जताया कि कोई भी आसन की बात नहीं सुनना चाहता।

पिछले सप्ताह भी सदस्यों के व्यवहार से आक्रोशित अध्यक्ष ने कहा था कि आप लोग लोकतंत्र को खत्म करने के लिए ओवरटाइम कर रहे हैं।