शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी

शीला दीक्षित को जान से मारने की धमकी -
FILE
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को जान से मार देने की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में बृहस्पतिवार की शाम को किसी ने फोन कर कहा था कि शीला दीक्षित की जान को खतरा है। फोन करने वाले ने बताया था कि उनकी जान को अगले 72 घंटे तक खतरा है। फोन पर यह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

इस धमकी के बारे में दिल्ली की मुख्यमंत्री से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि मुझे कोई डर नहीं है। मैं कतई चिंतित नहीं हूँ।

उनसे जब यह पूछा गया कि क्या वह अपनी सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर देंगी तो उन्होंने कहा कि यह मेरा काम नहीं है। इसका यह ही मतलब होता है कि पुलिस को इस बारे में फैसला करना है। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि मैं अपनी सुरक्षा व्यवस्था को कम करना चाहती थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त अज्ञात कॉलर के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। हम उसका पता लगाने में जुटे हुए हैं। (भाषा)