गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

वेलेंटाइन डे का विरोध नहीं करेगी श्रीराम सेना

विधायक की बेटी के अपहरण का आरोप झूठा-मुतालिक

वेलेंटाइन डे का विरोध नहीं करेगी श्रीराम सेना -
मेलड़कियोहमलकारआलोचनाओमेघिरश्रीराम सेनकहि ह वेलेंटाइन डे पर विरोप्रदर्शनहीकरेगीउसकमुताबिसंगठद्वारबाकानून को अपने हाथ में नहीं लियजाएगा। वलड़कियों के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू करेगी।

एक न्यूज चैनल से बातचीत में श्रीराम सेना के प्रमुख प्रमोद मुतालिक ने कहा कि केरल के विधायक की बेटी के अपहरण को लेकर संगठन पर गलत आरोप लगाया गया है।

माकपा विधायक सीके कुनहांबु की ओर से श्रीराम सेना पर अपनी बेटी और उसके बॉय फ्रैंड पर हमले के मामले में संगठन का नाम लिए जाने के बारे में उन्होंने कहा हमारे संगठन को बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए गए हैं।

घटना के सिलसिले में दो लोगों की गिरफ्तारी के संबंध में मुतालिक ने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता नहीं हैं। संगठन से संबंधित कोई भी व्यक्ति मामले में शामिल पाया जाता है उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

श्रीराम सेना प्रमुख ने एक टेलीविजन चैनल से कहा कि पूर्व निर्णय मत दीजिए। पुलिस को घटना की जाँच करने दीजिए। भगवा संगठन के संदिग्ध कार्यकर्ताओं ने कुनहांबु की बेटी और उसके बॉय फ्रैंड को शुक्रवार को बस से बाहर खींचा और कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया। बाद में दोनों को रिहा कर दिया गया।

वेलेंटाइन डे के विरोध को लेकर मुतालिक ने कहा कि हम हर साल ऐसा करते रहे हैं, लेकिन इस बार विरोध नहीं करेंगे। संगठन का कोई भी कार्यकर्ता कानून अपने हाथ में नहीं लेगा। हाँ, हम लड़कियों के लिए हेल्पलाइन शुरू करेंगे।