गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

रूस और उज्बेकिस्तान में भी पूजनीय हैं कृष्ण

रूस और उज्बेकिस्तान में भी पूजनीय हैं कृष्ण -
कृष्ण सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि रूस और उज्बेकिस्तान के लोगों के लिए भी पूजनीय हैं। उन्हें इन देशों में श्रद्धा के भाव से देखा जाता है। ये शब्द हैं रूस और उज्बेकिस्तान की दो नृत्यांगनाओं के, जो भारतीय शास्त्रीय नृत्य में पारंगत हैं।

ND
विक्टोरिया और अल्बीना नाम की इन दोनों नृत्यांगनाओं ने दिल्ली से नृत्य का प्रशिक्षण लिया है और बीते कुछ वर्षों में वे पूरी तरह भारत की होकर रह गई हैं।

हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिल्ली आईं इन दोनों लड़कियों का कहना है कि यदि अच्छा लड़का मिल जाए तो वे भारत में ही शादी रचाकर घर बसाना चाहती हैं।

विक्टोरिया का तो यहाँ तक कहना है कि अच्छा लड़का न मिल पाने की स्थिति में वे भगवान कृष्ण को ही अपना पति मान लेंगी।

दोनों ने बताया कि रूस और उज्बेकिस्तान में हर जगह भारत का प्रभाव देखा जा सकता है। इन दोनों ही देशों के बहुत से लोग सिर्फ इसलिए हिन्दी सीखते हैं, क्योंकि भारत यात्रा उनके लिए एक सपना होती है।

इन दोनों ने कहा कि वे बार-बार भारत आकर सांस्कृतिक कार्यक्रम करना चाहती हैं। अपने देशों में भी वे सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए भारतीय कला और संस्कृति के प्रचार-प्रसार का काम कर रही हैं।

विक्टोरिया और अल्बीना ने बताया कि रूस और उज्बेकिस्तान में ज्यादातर लोग बॉलीवुड सिनेमा के दीवाने हैं और वे अमिताभ बच्चन, राज कपूर, रेखा, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और हेमा मालिनी जैसे कलाकारों के नामों से बखूबी परिचित हैं। उन्होंने कहा कि हिन्दी गीत ‘चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना’ रूसी व उज्बेक लोगों को बहुत पसंद है।

इन दोनों नृत्यांगनाओं को भगवान कृष्ण के रास नृत्य से अत्यंत लगाव है और वे भारत में कई रास कार्यक्रमों में नृत्य कर चुकी हैं। विक्टोरिया ने बताया कि उन्होंने रूस में ‘मुकद्दर का सिकंदर’ सहित कई भारतीय फिल्में देखी हैं, जो उन्हें बेहद पसंद आईं। (भाषा)