गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

राहुल गांधी के 'विरोध' की असली कहानी...

राहुल गांधी के ''विरोध'' की असली कहानी... -
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नाटकीय ढंग से केंद्र सरकार द्वारा दागियों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लाए जा रहे अध्यादेश की जमकर आलोचना की।

FILE

शुक्रवार को अजय माकन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को हाइजैक कर राहुल गांधी ने कहा कि ऐसे अध्यादेश को तो फाड़कर फेंक देना चाहिए। सूत्रों के मुताबिक अमेरिका यात्रा पर गए प्रधानमंत्री ने इस अध्यादेश पर चर्चा के लिए 2 अक्टूबर को कैबिनेट की बैठक बुलाने के संकेत दिए हैं।

बताया जाता है कि राहुल द्वारा दागी नेताओं के प्रतिनिधित्व को बचाने के लिए लाए गए अध्यादेश के विरोध की स्क्रिप्ट कोर टीम ने ही लिखी थी। इस पूरे मामले में चीफ ऑफ स्टाफ कनिष्क सिंह की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह सवाल इसलिए भी उठता है क्योंकि मात्र 25 मिनट के अंदर राहुल गांधी ने प्रेस क्लब में जाने का फैसला किया। वहां जाकर अध्यादेश के खिलाफ अपनी राय जाहिर की और रवाना हो गए।

अगले पन्ने पर, कौन हैं राहुल की कोर टीम के सिपहसालार....


FILE
कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह अपने बड़बोलेपन के लिए अधिक जाने जाते हैं। कोई भी मौका हो, वे बीजेपी और मोदी पर हमला करने से नहीं चूकते हैं।

दिग्विजय सिंह को राहुल गांधी का राजनीतिक गुरु माना जाता है। वे राहुल की रणनीतिक टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं। दिग्विजय सिंह आक्रामक राजनीति करना पसंद करते हैं।

माना जा रहा है कि 2014 के चुनाव में ‍दिग्विजय सिंह महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दिग्विजय सिंह उन लोगों में से जिनकी चाहत है कि कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी की शोभा बढ़ाएं।

अगले पन्ने पर, सोशल मीडिया प्रमुख और राहुल के खास...


FILE
राहुल गांधी ने अजय माकन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को हाईजैक कर अध्यादेश पर अपनी राय व्यक्त की थी। तीन बार दिल्ली से विधायक रह चुके अजय माकन कोर टीम के महत्वपूर्ण सदस्य हैं।

माकन वर्तमान में दिल्ली से सांसद हैं। कांग्रेस के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख और सोशल मीडिया के जरिए कैंपेन चलाने में माकन को राहुल का मुख्य रणनीतिकार माना जाता है।

अगले पन्ने पर टीम के तीसरे सदस्य...


FILE
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली देवड़ा के बेटे मिलिंद देवड़ा राहुल गांधी की यूथ बिग्रेड का सबसे जाना-पहचाना चेहरा हैं। मिलिंद वर्तमान में राज्यमंत्री कम्युनिकेशन और आईटी हैं। युवा नेता की छवि होने से भी उन्हें राहुल की पसंद माना जाता है।

अगले पन्ने पर, राहुल की कोर टीम का चौथा चेहरा...


FILE
अलवर से सांसद जितेंद्र सिंह राहुल की टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलमंत्री जितेंद्र सिंह पिछले कुछ समय से तेजी से उभरे हैं। वे रणनीतियां तय करते हैं।

अगले पन्ने, युवा नहीं पर टीम का पांचवां चेहरा...


FILE
2004 का वह नारा सभी को याद होगा 'कांग्रेस का हाथ, आम आदमी के साथ'। इसी नारे से उन्होंने कांग्रेस की नैया पार लगाई थी। इस नारे के जनक ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश काफी समय से कांग्रेस के रणनीतिकार की भूमिका निभा रहे हैं। वे भी कोर टीम के अहम सदस्य हैं।

अगले पन्ने पर, राहुल के प्यारे पायलट...


FILE
सचिन पायलट एक दशक पहले 26 साल की उम्र में सबसे कम उम्र के सांसद बने थे। पायलट अपने पिता के जन्मदिन 10 फरवरी 2002 को कांग्रेस में पार्टी में शामिल हुए थे।

सचिन पायलट ने अपनी बहन सारिका पायलट के साथ अपने पिता पर एक किताब लिखी है। राहुल की यूथ ब्रिगेड में सचिन का खास पद है। (एजेंसियां)