शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. राहुल गाँधी सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूजमेकर
Written By वार्ता
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 1 दिसंबर 2009 (19:35 IST)

राहुल गाँधी सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूजमेकर

Rahul Gandhi is most popular news maker | राहुल गाँधी सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूजमेकर
FILE
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव राहुल गाँधी 2009 में सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूजमेकर बनकर उभरे हैं। बॉलीवुड स्टार कैटरीना कैफ दूसरे स्थान पर हैं।

टरनेट कंपनी याहू इंडिया के अनुसार कंपनी की संपादकीय टीम ने विभिन्न समाचार देखने वालों की संख्या और समाचारों को उपयोगकर्ताओं के दिए गए समय के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला है।

विज्ञप्ति के अनुसार राहुल गाँधी को सर्वाधिक लोकप्रिय न्यूजमेकर बनाने वाले समाचारों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का विकास, कांग्रेस को युवा केंद्रित पार्टी बनाने के राहुल गाँधी के प्रयास और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के राहुल गाँधी को अपने मंत्रिमंडल में शामिल करने के प्रस्ताव की खबरें शामिल हैं।

लोकप्रिय न्यूज मेकरों की सूची में दूसरा नंबर कैटरीना कैफ का है और तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः इंडियन प्रीमियर लीग के अध्यक्ष ललित मोदी तथा संगीतकार एआर रहमान। अभिनेत्री राखी सावंत पाँचवें नंबर पर हैं। (वार्ता)