गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. येचुरी सबसे बड़े माओवादी-तृणमूल
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 31 जुलाई 2009 (20:47 IST)

येचुरी सबसे बड़े माओवादी-तृणमूल

Sitaram Yechury | येचुरी सबसे बड़े माओवादी-तृणमूल
तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को माकपा नेता सीताराम येचुरी को भारत का ‘नंबर एक माओवादी’ बताया और आरोप लगाया कि नेपाल के माओवादियों से उनके निकट संबंध हैं।

लोकसभा में तृणमूल के मुख्य सचेतक सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा कि सीताराम येचुरी माओवादियों का समर्थन करते हैं और नेपाल जाते रहते हैं। उन्हें भारत का सबसे बड़ा माओवादी माना जाना चाहिए। येचुरी ने आरोप लगाया था कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस हिंसा को भड़का रही है।

पार्टी के करीब एक दर्जन सांसदों और कांग्रेस के एक सांसद के साथ गृहमंत्री पी. चिदंबरम से भेंट करने के बाद उन्होंने कहा कि वे (येचुरी) ममता बनर्जी की आलोचना कैसे कर सकते हैं। ममता बनर्जी राष्ट्रवादी, देशभक्त और माकपा विरोधी दर्शन में विश्वास करती हैं। वे लोगों की सच्ची नेता हैं, लेकिन येचुरी पिछले दरवाजे वाले सांसद हैं।

बंदोपाध्याय ने कहा कि येचुरी को ममता की आलोचना करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि येचुरी के नेपाल के माओवादियों के साथ निकट संबंध होने के पर्याप्त सबूत हैं। इससे पहले माकपा के नेता सीताराम येचुरी ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में वह हिंसा को बढ़ावा दे रही है।