शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: बेंगलूर , शुक्रवार, 31 जनवरी 2014 (08:34 IST)

मोदी के डर से बढ़ाए सब्सिडी वाले सिलेंडर...

मोदी के डर से बढ़ाए सब्सिडी वाले सिलेंडर... -
FILE
बेंगलूर। भाजपा ने कहा कि एक वर्ष में रियायती सिलेंडरों की संख्या नौ से बढाकर 12 करने का केन्द्र का फैसला उसके प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के भय से किया गया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एम वेकैंया नायडू ने कहा कि मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि क्या रियायती एलपीजी सिलेंडरों की संख्या छह करने का फैसला सोनिया गांधी द्वारा किया गया और फिर राहुल गांधी द्वारा इसे बढ़ाकर 12 किया गया।

उन्होंने कहा कि इसका श्रय नरेन्द्र भाई मोदी को जाता है क्योंकि कांग्रेस ने मोदी के भय से ऐसा किया है।

नायडू ने कहा कि दिल्ली में वर्ष 1984 के सिख विरोधी दंगों की जांच के लिए एसआईटी जांच शुरू करना जरूरी है क्योंकि तत्कालीन कांग्रेस सरकार बर्बर नरसंहार रोकने के लिए पुलिस और सैन्य कार्रवाई में नाकाम रही थी। (भाषा)