शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , मंगलवार, 8 दिसंबर 2009 (15:45 IST)

मुंबई में यूरेनियम के साथ तीन गिरफ्तार

मुंबई में यूरेनियम के साथ तीन गिरफ्तार -
नवी मुंबई से पुलिस ने यूरेनियम के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद की गई यूरेनियम की मात्रा नहीं बताई है।

पुलिस आयुक्त गुलाब राव पाल ने आज बताया कि तीनों व्यक्तियों को पनवेल और इसके आसपास के इलाके से गिरफ्तार किया गया।

घटना का पूरा विवरण देने से इनकार करते हुए पुलिस ने बताया कि तीनों को हिरासत में ले लिया गया और बरामद हुए संदेहास्पद पदार्थ के विश्लेषण के लिए भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र (बीएआरसी) भेजा गया।

मध्य क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक मृणाल रॉय ने विश्लेषण करने के बाद बरामद किए गए पदार्थ के नि:शेष यूरेनियम होने की पुष्टि की।

पाल ने कहा यह देश की सुरक्षा के लिए चिंता की बात है और मैं इस मामले में कुछ भी खुलासा नहीं कर सकता। हाँ मैं इतना कह सकता हूँ कि इस मामले में जाँच चल रही है। (भाषा)