बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

मुंबई में गोविंदा आला रे.. की गूँज

मुंबई में गोविंदा आला रे.. की गूँज -
यूँ तो कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन भारत की औद्‍योगिक राजधानी मुंबई और उससे सटे इलाकों में गोविंदा आला रे... की गूँज के बीच लोगों का उत्साह देखते ही बनता है।

आज सुबह से हगोविंदाओं की टोलियाँ गाजे-बाजे के साथ शहगलियों में नजर आ रही हैं। 100-150 फुट तक ऊपर बाँधी गई इन मटकियों पर 10 हजार से लेकर 10 लाख रुपए तक कइनाम हैं। गोविंदाओं की ये टोलियाँ ज्यादा से ज्यादा इनाम जीतने के लिए आतुर हैं।

मुंबई के वर्ली में लाखों लोगों की मौजूदगी में यह आयोजन चल रहा है। बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेराय भी आयोजकों का उत्साह बढ़ाने के लिए यहाँ पहुँचे हैं। ठाणे में तीन मटकियाँ बाँधी गई हैं, जिनमें एक स्थानीय टोलियों के लिए है, जबकि दो के लिए खुली प्रतियोगिता है।

गोपियाँ भी मैदान में : गोविंदाओं के ‍इस क्षेत्र में अब गोपियों ने भी दस्तक दे दी है। पिछले एक-दो साल से लड़कियों की टोलियाँ भी दही-हाँडी फोड़ने के लिए मैदान में आ गई हैं। ढोल की थाप पर झूमती-गाती गोपियाँ भी इनाम जीतने की ख्वा‍ह‍िश के लेकर आयोजस्थलोपहुँहैं

मुंबई में दही हाँडी फोड़ने के आयोजनों से राज्य के राजनीतिक दल भी प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। महराष्ट्र सरकार ने भी इन आयोजनों के माध्यम में देशी-विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने की कोशिश की है।