गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

मंत्रेश्वर झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार

मंत्रेश्वर झा को साहित्य अकादमी पुरस्कार -
मैथिली लेखक मंत्रेश्वर झा को वर्ष 2008 का मैथिली का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है।

साहित्य अकादमी की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार मैथिली के प्रतिष्ठित लेखक झा को उनकी संस्मरणात्मक कृति 'कतेक डारि पर' के लिए यह पुरस्कार दिया गया है।

झा की कविता, कहानी, नाटक, एकांकी, व्यंग्य आदि विधाओं में दो दर्जन से अधिक कृतियाँ प्रकाशित हो चुकी हैं।

उन्हें 17 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में अन्य भाषाओं के पुरस्कार विजेताओं के साथ में यह पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में उन्हें 50 हजार रुपए का चेक और ताम्रपत्र प्रदान किया जाएगा।