शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 31 मार्च 2013 (21:22 IST)

भाजपा के लिए ही चुनौती बनेंगे मोदी-सिब्बल

भाजपा के लिए ही चुनौती बनेंगे मोदी-सिब्बल -
FILE
नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी के दबाव के आगे झुकते हुए उन्हें निर्णय करने वाली अपनी शीर्ष निकाय संसदीय बोर्ड में शामिल किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी अपनी ही पार्टी के लिए चुनौती खड़ी करेंगे।

सिब्बल ने कहा कि भाजपा की वास्तविक चुनौती मोदी की चुनौती है। मोदी भाजपा की बागडोर संभालना चाहते हैं और मोदी के एक बार पार्टी की कमान संभालने पर कोई भाजपा नहीं होगी क्योंकि मोदी ब्रांड की राजनीति का विचारधारा से कोई लेना-देना नहीं है।

उन्होंने कहा कि यह किसी अन्य के लिए नहीं भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। लड़ाई भाजपा और मोदी के बीच है। उन्होंने दबाव में उन्हें शामिल कर लिया है। आने वाला समय बताएगा कि भाजपा की चलेगी या मोदी की।

कांग्रेस प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा की नई टीम की पहली परीक्षा आगामी कर्नाटक चुनाव होगा। (भाषा)