बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. बाबा जय गुरुदेव का मथुरा में निधन
Written By भाषा

बाबा जय गुरुदेव का मथुरा में निधन

Baba Jai Gurudev died | बाबा जय गुरुदेव का मथुरा में निधन
FC
बाबा जय गुरुदेव का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। े पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दस दिन गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में रहने के बाद उनके शिष्य उन्हें शुक्रवार की शाम उनकी इच्छानुसार मथुरा स्थित आश्रम में लेकर आए थे

आश्रम प्रबंधक संतराम चौधरी ने बताया कि शु्क्रवार की रात नौ बजकर 52 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि बाबा का अंतिम संस्कार आश्रम परिसर में ही किया जाएगा, किन्तु अंतिम संस्कार की विधि एवं तिथि का निर्णय आश्रम की प्रबंधन समिति करेगी।

उन्होंने बताया कि शनिवार को समिति की बैठक आयोजित की गई है, जिसमें सभी सदस्यों की राय के अनुसार आम सहमति बनाकर तय किया जायेगा कि उनका संस्कार कब और किस प्रकार किया जाए। (भाषा)