शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , रविवार, 31 अक्टूबर 2010 (13:32 IST)

फॉलोअर बढ़ाने में लगे हैं अमिताभ

फॉलोअर बढ़ाने में लगे हैं अमिताभ -
FILE
बॉलीवुड के महानायक अभिताभ बच्चन माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने फॉलोअरों की कमी से जूझ रहे हैं और उनकी संख्या बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

अमिताभ ने ट्वीट किया कि पूर्व विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर आठ लाख से अधिक फॉलोअरों के साथ ट्विटर पर सबसे आगे चल रहे हैं जबकि वह इसे बढ़ाने के प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैंने ट्विटर नेताओं के बारे में एक लेख पढ़ा है। शशि थरूर आठ लाख से अधिक फॉलोअरों के साथ सबसे आगे हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा, सचिन तेंडुलकर और उनके नजदीक शाहरुख हैं। मेरे केवल 4.76 लाख फॉलोवर हैं और मैं इसे बढ़ाने का प्रयास कर रहा हूँ।

बिग बी ने कहा कि सभी फॉलोअर असली हैं और आप उनसे दूर कुछ भी नहीं ले जा सकते हैं। जो लोग फॉलो करते हैं, वो महान होते हैं।

हिंदी फिल्मों शहंशाह ने कहा कि फॉलोअर किसी भी व्यक्ति की लोकप्रियता को दर्शाते हैं। मैं दूसरों की तुलना में उतना लोकप्रिय नहीं हूँ। यह हकीकत है। इसके साथ ही यह भी हकीकत है कि आधे से अधिक फॉलोअर मुझसे घृणा करते हैं। इसमें कोई क्या कर सकता है? हमें इसे स्वीकारना होगा। (भाषा)