गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. फरदीन का बयान लेगी मुंबई पुलिस
Written By भाषा

फरदीन का बयान लेगी मुंबई पुलिस

Mumbai police will take statement of Fardin | फरदीन का बयान लेगी मुंबई पुलिस
मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान का बयान दर्ज करेगी। उन पर लैंड क्रूजर खरीदने में जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करने और कर की चोरी करने का आरोप है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (ईओडब्ल्यू) संजय सक्सेना ने कहा हम यह जानने के लिए फरदीन का बयान दर्ज करेंगे कि उन्होंने कहाँ से और किससे कार खरीदी।

सक्सेना ने कहा फरदीन की कार अब हमारे कब्जे में है। कार का चेसिस नंबर जानने के लिए हम फॉरेंसिक परीक्षण कराएँगे। मुंबई में पंजीकृत 37 आयातित कारें ईओडब्ल्यू की जाँच के दायरे में हैं। इनमें से 10 के मालिकों की पहचान अभी बाकी है।

बंबई उच्च न्यायालय के आदेश से ईओडब्ल्यू ने फर्जी तरीके से इन कारों के आयात की जाँच शुरू की। उच्च न्यायालय ने यह आदेश सुष्मिता सेन के मामले की सुनवाई के दौरान दिया था। उसमें पाया गया था कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कार का आयात किया था।