गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 50 पैसे महंगा

पेट्रोल 70 पैसे और डीजल 50 पैसे महंगा -
FILE
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम बढ़ने की वजह से पेट्रोल के दाम आज 70 पैसे लीटर बढ़ा दिए गए। पिछले दो महीने में पांचवीं बार पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। डीजल के दाम में भी 50 पैसे लीटर की वृद्धि की कर दी गई।

मूल्यवृद्धि आज मध्यरात्रि से लागू होगी। इस मूल्यवृद्धि में वैट और स्थानीय कर अलग से जुड़ेंगे इसलिए वास्तविक वृद्धि इससे अधिक होगी और यह विभिन्न शहरों में अलग-अलग होगी।

दिल्ली में पेट्रोल के दाम वैट सहित 84 पैसे बढ़ जाएंगे। एक लीटर पेट्रोल का दाम 71.28 रुपए लीटर होगा। मुंबई में यह 78.61 रुपए लीटर बिकेगा। जून के बाद से पेट्रोल के दाम में यह पांचवी वृद्धि है। इस दौरान दाम 6.82 रपये लीटर बढ़ चुके हैं।

तेल कंपनियों ने इसके साथ ही डीजल के दाम 50 पैसे लीटर बढ़ा दिए। यह निर्णय सरकार के जनवरी के फैसले के अनुरूप लिया गया। सरकार ने कंपनियों को डीजल की बिक्री पर होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए हर महीने हल्की वृद्धि करने की अनुमति दी थी।

वैट सहित दिल्ली में डीजल का दाम 56 पैसे बढ़ेगा और इस वृद्धि के साथ डीजल का दाम 51.40 रुपए लीटर होगा। मुंबई में यह आज मध्यरात्रि से यह 57.61 से बढ़कर 58.23 रुपए लीटर हो जाएगा।

जनवरी के बाद से सातवीं बार डीजल के दाम बढ़े हैं। इतनी वृद्धि के बाद डीजल की बिक्री पर होने वाला नुकसान पूरी तरह समाप्त हो जाना चाहिए था लेकिन डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत में आई भारी गिरावट से स्थिति बिगड़ गई। तेल कंपनियों को डीजल के मौजूदा बिक्री मूल्य पर अभी भी 9.29 रुपए प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने मूल्यवृद्धि की घोषणा करते हुए कहा, वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर डीजल, घरेलू रसोई गैस और मिट्टी तेल की उनकी वास्तविक लागत से कम पर बिक्री से उसका नुकसान 1,28,500 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।

इंडियन ऑयल ने कहा ‘पेट्रोल की पिछली मूल्यवृद्धि के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल के दाम 117.19 डॉलर से बढ़कर 120.05 डॉलर प्रति बैरल से तक पहुंच गया। इस दौरान रुपया-डालर विनिमय में हालांकि, मामूली सुधार रहा और यह 60.03 से बढ़कर 59.49 रपये प्रति डॉलर हो गया।’

इन दोनों के मिलेजुले असर को देखते हुए पेट्रोल के दाम में 70 पैसे लीटर की वृद्धि का फैसला किया गया। डीजल पर 9.29 रुपए लीटर के नुकसान के अलावा तेल कंपनियों को राशन में बिकने वाले मिट्टी तेल पर 33.54 रुपए लीटर और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर पर 412 रुपए प्रति सिलेंडर का नुकसान हो रहा है।

इंडियन ऑयल ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ‘अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम पदार्थों के दाम और डॉलर-रुपया विनिमय दर पर नजदीकी से निगाह रखी जा रही है, जो भी रुझान बनेगा वह भविष्य में दाम में होने वाले बदलाव में परिलक्षित होगा।’

इसके साथ ही, तेल कंपनियों ने गैर-सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) की दरें भी बढ़ा दी हैं। दरों में यह वृद्धि 9 सब्सिडीयुक्त एलपीजी सिलेंडर का कोटा पूरा होने के बाद बाजार मूल्य पर लिए जाने वाले सिलेंडर पर लागू होगी।

दिल्ली में गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दरें 43 रुपए प्रति सिलेंडर (14.2 किलो) बढ़ाकर 875 रुपए प्रति सिलेंडर कर दी गई हैं।

पेट्रोल के महानगरों के भा
महानगरवर्तमानपहलेसंशोधित
दिल्ली71.2870.240.84
कोलकाता78.6477.76 0.88
मुंबई 78.61 77.73 0.88
चेन्नई 74.49 73.60 0.89


डीजके महानगरों के भा
महानगरवर्तमानपहलेसंशोधित
दिल्ली51.4050.840.56
कोलकाता55.7455.160.58
मुंबई58.2357.610.62
चेन्नई54.7654.150.61