शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. पूर्व शाही इमाम बुखारी का इन्तकाल
Written By भाषा

पूर्व शाही इमाम बुखारी का इन्तकाल

Delhi's Jama Masjid, former Shahi Imam Abdulla Bukhari, dead | पूर्व शाही इमाम बुखारी का इन्तकाल
दिल्ली की जामा मस्जिद के पूर्व शाही इमाम अब्दुल्ला बुखारी का बुधवार को यहाँ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह करीब 87 वर्ष के थे।

बुखारी के पुत्र याहया बुखारी ने बताया कि पूर्व शाही इमाम पिछले काफी समय से बीमार थे और उन्हें तकरीबन एक महीने पहले एम्स में भर्ती कराया गया था जहाँ आज उनका इन्तेकाल हो गया।

याहया ने बताया कि उनकी ततफीन (अंतिम संस्कार) आज एशा की नमाज के बाद की जाएगी। जनवरी 1922 को राजस्थान में जन्मे अब्दुल्ला बुखारी ने करीब 55 साल तक दिल्ली की जामा मस्जिद में इमामत की थी।