शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

नीता अंबानी की बर्थ-डे पार्टी में सितारों का जमावड़ा

नीता अंबानी की बर्थ-डे पार्टी में सितारों का जमावड़ा -
FILE
जोधपुर। देश के बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का शुक्रवार को 50वां जन्मदिन है। जन्मदिन को शाही अंदाज में मनाने की तैयारियां जोधपुर में की जा रही हैं।

नीता अंबानी के जश्न में शामिल होने के लिए बॉलीवुड से लेकर खेल और बिजनेस जगत की खास हस्तियां शामिल हैं। जिनमें सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, आमिर खान, शाहरुख, एआर रहमान से लेकर टाटा, बिरला, मित्तल, गोदरेज शामिल हैं।

जाने-माने राजनीतिज्ञ भी नीता अंबानी की बर्थ-डे पार्टी में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक इस आयोजन में देश से करीब 300 खास मेहमान जश्न का हिस्सा बनेंगे। जन्मदिन को खास बनाने के लिए राजसी इंतजाम किए गए हैं। उम्मेद भवन से करीब 11 किलोमीटर दूर प्रसिद्ध बालसमंद झील का कार्यक्रम स्थल के तौर पर सजाया गया है। मेहमानों को समारोह स्थल पर लाने-ले जाने के लिए 32 चार्टर्ड विमानों की व्यवस्था की गई है।

जन्मदिन के उत्सव में ऑस्कर पुस्कार विजेता एआर रहमान अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद केक काटा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जश्न के बाद लक्ष्मी पूजा का आयोजन किया जाएगा। पारंपरिक नृत्य का आयोजन होगा। इसे विशेष तौर पर जाना-मानी कोरियोग्राफ वैभवी मर्चेंट ने यह डांस एक्ट तैयार किया है। जश्न के बाद आतिशबाजी का शानदार नजारा होगा। मेहमानों के खान-पान की व्यवस्था ताज होटल के कार्यकारी शेफ हेमंत ओबेराय के हाथों में होगी।

सूत्रों के मुताबिक भारत के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अंबानी अपनी पत्नी को एक सरप्राइज गिफ्ट देंगे जिसकी कीमत करीब 1,29,150 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अंबानी ने अपनी पत्नी को 44वें जन्मदिन पर एक एयर बस विमान तोहफे में दिया था। (एजेंसियां)