शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

चीन सीमा पर एक लाख भारतीय जवान!

चीन सीमा पर एक लाख भारतीय जवान! -
चीन सीमा पर लगातार बढ़ रही चीनी सैनिको की मौजूदगी को देखते हुए भारत ने चीन सीमा पर एक लाख जवान तैनात करने का निर्णय लिया है।

भारत सरकार सीमा पर इन जवानों की तैनाती पांच साल के भीतर करेगी। इससे सीमा पर लगातार बढ़ रही चीनी सैनिकों की मौजूदगी और क्षेत्र की जटिल सुरक्षा चुनौतियों से आसानी से निपटा जा सकेगा।

सरकार सेना को यहां अत्याधुनिक बनाना चाहती है जिससे भविष्य की चुनौतियों से भी निपटा जा सके। इसके लिए रक्षा विभाग ने 64 हजार करोड़ की रुपए की योजना भी तैयार की है। (एजेंसी)