बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

केजरीवाल ने बताई भ्रष्टाचारियों की लिस्ट...

केजरीवाल ने बताई भ्रष्टाचारियों की लिस्ट... -
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस और भाजपा की तरह हमारा मकसद सत्ता की राजनीति करना नहीं।
FILE

उन्होंने कहा कि 500 करोड़ रुपए खर्च कर राहुल गांधी और नरेन्द्र मोदी की ब्रांडिंग की जा रही है। केजरीवाल ने पूछा कि यह पैसा आएगा कहां से? ये पैसा राजनीतिक दल सत्ता में आने के बाद जनता से ही तो वसूलेंगे।

उन्होंने कहा कि यह लड़ाई आम आदमी पार्टी की नहीं है। हमें न तो आप को आगे बढ़ाना है न ही अपने नेताओं को। पार्टी रहे या न रहे, नेता रहें या न रहें हमें देश के लिए काम करना है।

देखें भ्रष्टाचारियों की सूची... पढ़ें अगले पेज पर....


सत्ता की राजनीति करना मकसनदहीं, भाजपा कांग्रेस की तरह राहुल मंदी की ब्रांडिंग के लिए 500 करोड़ खर्च कर रहे हैं। 500 करोड़ कहां से आ रहे हैं। ये पैसा जनता से तो वसूलेंगे।

राष्ट्रीय परिषद की लड़ाई नहीं है। आम आदमी पार्टी को आगे नहीं बढ़ाना है। देश को आगे बढ़ाना है। पार्टी और नेता रहें न रहें देश के लिए काम करेंगे।

भ्रष्टाचारियों की यह है सूची...
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, भाजपा नेता अंनत कुमार, पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, वित्तमंत्री पी. चिदंबरम, द्रमुक नेता अलागिरी, कनिमोझी, वीके वासन, केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद, मायावती, मुलायमसिंह यादव, अनु टंडन, श्रीप्रकाश जायसलवाल, अनुराग ठाकुर, जगनमोहन रेड्‍डी, कपिल सिब्बल, कमलनाथ, पवन बंसल, नवीन जिंदल, अवतारसिंह भड़ाना, शरद पवार, फारूक अब्दुल्ला, ए. राजा, तरुण गोगोई, राहुल गांधी, कर्नाटक के पूर्व मुख्‍यमंत्री वीएस येदियुरप्पा आदि।

उन्होंने कहा कि यह शुरुआती सूची है, इसमें अभी और नाम जोड़े जाएंगे।