शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 25 मार्च 2014 (20:30 IST)

एमजे अकबर बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता

एमजे अकबर बने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता -
FILE
नई दिल्ली। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर को भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया।

अकबर 1989 से 1991 के बीच बिहार के किशनगंज से कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं। आगामी लोकसभा चुनावों से ऐन पहले अब उन्होंने भाजपा का दामन थामा है। वह 1989 के लोकसभा चुनावों से पहले कांग्रेस के प्रवक्ता भी रहे चुके हैं।

राजनाथ ने अरुण सिंह को पार्टी के ओडिशा मामलों का प्रभारी बनाया है। यहां लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव भी हो रहे हैं।

भाजपा में शामिल होने के बारे में अकबर ने कहा, ‘मैं राजनीति में नीति के लिए वापस आया हूं। देश के सामने जो संकट है, वह सभी को पता है। यह एक मौका है कि हम अपने देश के लिए थोड़ा कुछ भी जो कर सकते हैं, करें।’ उन्होंने कहा कि देश की आवाज के साथ जुडना हमारा कर्तव्य है।

अकबर का पार्टी में स्वागत करते हुए राजनाथ ने कहा था कि हर क्षेत्र के प्रख्यात लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं ताकि देश को स्थिर सरकार दी जा सके। (भाषा)