गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , शुक्रवार, 29 फ़रवरी 2008 (19:46 IST)

इसरो को मिले 100 करोड़ रुपए

इसरो को मिले 100 करोड़ रुपए -
मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान की महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सौ करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि इसरो के मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान के लिए आवंटन राशि में करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।

सरकार ने अंतरिक्ष विभाग के लिए 4074 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं जो पूर्व आवंटित राशि से 784 करोड़ रुपए ज्यादा हैं। वर्ष 2007-08 में विभाग को 3290 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे।

सरकार ने मानव अंतरिक्ष अभियान के अलावा स्पेस रिकवरी कैप्सूल एक्सपेरिमेंट 2 के लिए दस करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। यह प्रयोग निकट भविष्य में शुरू किए जाने की संभावना है।