शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: शनिवार, 19 अक्टूबर 2013 (12:54 IST)

इसरो के 'मंगल मिशन' पर फैसला आज

इसरो के ''मंगल मिशन'' पर फैसला आज -
FILE
बेंगलुरु। भारत के मंगल ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) को शुरू करने की तारीख के बारे में शनिवार को निर्णय किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने शुक्रवार को दी।

राधाकृष्णन ने कहा कि जहाज पर लगे संचार टर्मिनल दक्षिण प्रशांत महासागर के अपने रास्ते पर हैं और उसकी निगरानी की जा रही है। कुछ और सूचनाएं मिल रही हैं। इसे सही जगह पर स्थित किया जाना है ताकि इंजेक्शन (मंगल कक्ष अंतरिक्ष विमान) को देखा जा सके।

उन्होंने कहा कि लांच ऑथराइजेशन बोर्ड की शनिवार को एक और बैठक होगी, जहां तिथि को अंतिम रूप दिया जाएगा। उपग्रह और प्रक्षेपक वाहन सब ठीक हैं। दो जहाज एससीआई यमुना और एससीआई नालंदा को भारतीय जहाजरानी निगम से लिया गया है ताकि रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष यान को अंतरिक्ष में छोड़े जाने के महत्वपूर्ण समय का अध्ययन किया जा सके।

एमओएम मिशन के प्रक्षेपण का समय 28 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच हो सकता है। (भाषा)