गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By वार्ता

इसरो अध्यक्ष माधवन नायर सम्मानित

इसरो अध्यक्ष माधवन नायर सम्मानित -
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष और उनकी टीम को चन्द्रयान अभियान के लिए वर्ष 2008 के आईबीएन इंडियन ऑफ द ईयर 2008 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

सीएनएन-आईबीएन द्वारा सोमवार रात विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित किया गया।

इसके अतिरिक्त लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सर्वश्रेष्ठ राजनीतिज्ञ, अभिनव बिन्द्रा सर्वश्रेष्ठ खेल प्रतिभा और ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर पुरस्कार एआर रहमान को दिया गया।