शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , गुरुवार, 4 जून 2009 (14:31 IST)

आइला से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे: राष्ट्रपति

आइला से पीड़ित लोगों की मदद करेंगे: राष्ट्रपति -
दक्षिण बंगाल के तटीय इलाकों में तबाही फैलाने वाले चक्रवात आइला से प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का सरकार ने आज आश्वासन दिया।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले सप्ताह पश्चिम बंगाल चक्रवात से प्रभावित हुआ जिससे जानमाल को भारी नुकसान हुआ।

उन्होंने कहा कि आइए हम शोक संतप्त परिवारों के लिए अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रकट करें।
राष्ट्रपति ने आश्वासन दिया कि केन्द्र सरकार पश्चिम बंगाल की चक्रवात से पीडित जनता को हरसंभव राहत मुहैया कराएगी।

संप्रग सरकार के मुख्य घटक तृणमूल की प्रमुख ममता बनर्जी ने माँग की है कि चक्रवात पीड़ित लोगों के लिए राहत सामग्री और धन माकपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की बजाय जिलाधिकारियों और पंचायतों के जरिए वितरित कराया जाए।

राज्य के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भटटाचार्य को हाल ही में चक्रवात प्रभावित सुदंरबन में अपर्याप्त राहत सामग्री मुहैया कराने की शिकायतों और जनता की नाराजगी का सामना करना पड़ा।