गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 16 नवंबर 2011 (15:50 IST)

200 भ्रष्ट अधिकारियों पर जुर्माना

200 भ्रष्ट अधिकारियों पर जुर्माना -
केंद्रीय सतर्कता आयोग ने भ्रष्टाचार के आरोपों में इस साल सितंबर महीने में 200 से अधिक अधिकारियों पर जुर्माना लगाया।

आयोग की रिर्पोट के अनुसार सितंबर महीने में कुल मिलाकर 200 सरकारी अधिकारियों पर जुर्माना लगाया गया जिनमें 46 केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड से, 29 सिंडिकैट बैंक से, 20 भारतीय स्टेट बैंक से तथा 13-13 दिल्ली विकास प्रधिकार, रेल मंत्रालय तथा अन्य से हैं।

आयोग ने इसी दौरान भारत संचार निगम, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक के 11-11, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के पांच तथा शहरी विकास मंत्रालय के पांच पांच अधिकारियों पर भी जुर्माना लगाया है।

आयोग की मासिक प्रदर्शन रपट के अनुसार सितंबर महीने में विभिन्न सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार में संलिप्तता की 1,797 शिकायतें मिलीं।

इसके अनुसार आयोग की मुख्य तकनीकी जांच शाखा ने इस दौरान खरीद से जुड़े काम की जांच के दौरान विभिन्न विभागों से लगभग 3.36 करोड़ रुपए की वसूली की। (भाषा)