मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा

10 प्रतिशत ही रहेगी उत्पाद शुल्क की दर

10 प्रतिशत ही रहेगी उत्पाद शुल्क की दर -
FILE
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद में 2011-12 के लिए आम बजट पेश करते हुए वर्ष 2010-11 में उत्पाद शुल्क की मुख्य दर 10 प्रतिशत पर बरकरार रखने का प्रस्ताव किया गया।

मुखर्जी ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर को लागू करने की जमीन तैयार करने के लिए कई छूटों में कटौती की शुरुआत कर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क ढाँचे में परिवर्तन का प्रस्ताव किया गया है। इस समय ऐसी करीब 100 वस्तुएँ हैं, जिन्हें केन्द्रीय उत्पाद शुल्क के साथ ही राज्य के वैट से छूट प्राप्त है।

इसके अलावा, 370 वस्तुएं ऐसी हैं जिन्हें केन्द्रीय उत्पाद शुल्क से छूट प्राप्त है, लेकिन इन पर वैट लगता है। इनमें से 130 वस्तुओं पर मिली छूट को हटाने का प्रस्ताव किया गया है।

उन्होंने कहा कि शेष 240 वस्तुओं को जीएसटी लागू होने के बाद कर दायरे में लाया जाएगा। (भाषा)