जोधा अकबर' सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित
'रितिक और प्रियंका सर्वश्रेष्ठ अभिनेता-अभिनेत्री
बीती रात यहाँ आयोजित रंगारंग 54वें 'फिल्म फेयर अवॉर्ड' समारोह में 'जोधा अकबर' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म घोषित किया गया। इस फिल्म के नायक रितिक रोशन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। '
जोधा अकबर' ने फिल्म फेयर पुरस्कार में 5 अवॉर्ड जीते। रितिक रोशन के अलावा जावेद अख्तर, आशुतोष गोवारीकर, एआर रहमान को भी जोधा अकबर के लिए सम्मानित किया गया।
फिल्म 'फैशन' में यादगार किरदार निभाने वाली प्रियंका चोपड़ा 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' का पुरस्कार जीतने में कामयाब रहीं। प्रियंका ने इस फिल्म में फैशन की दुनिया में संघर्ष करने वाली लड़की की सशक्त भूमिका निभाई थी, जिसे काफी सराहा गया। 54
वें फिल्म फेयर अवॉर्ड फिल्म - जोधा-अकबरअभिनेता - रितिक रोशन (जोधा-अकबर)अभिनेत्री - प्रियंका चोपड़ा (फैशन)निर्देशक - आशुतोष गोवारीकर (जोधा-अकबर) सहायक अभिनेता - अर्जुन रामपाल (रॉक ऑन)सहायक अभिनेत्री - कंगना रानौत (फैशन)पार्श्व गायक - सुखविंदर (हौले हौले...)पार्श्व गायिका - श्रेया घोषाल (तेरी ओर...) गीतकार - जावेद अख्तर ( जोधा-अकबर)संगीतकार- एआर रहमान (जाने तू या जाने ना)पार्श्व संगीत - एआर रहमान (जोधा-अकबर)नवोदित अभिनेता - फरहान अख्तर, इमरान खाननवोदित अभिनेत्री - असिन (गजनी)कहानी - अभिषेक कपूर (रॉक ऑन)पटकथा - योगेश विनायक जोशी और उपेंद्र शिधये (मुंबई मेरी जान)संवाद - मानु ऋषि (ओए लकी! लकी ओए!)लाइफटाइम अचीवमेंट - भानु अथैया (पहले भारतीय ऑस्कर विजेता) और ओमपुरी