मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Updated :नई दिल्ली (भाषा) , बुधवार, 9 जुलाई 2014 (19:56 IST)

विष्णु प्रभाकर को अस्पताल से छुट्टी

विष्णु प्रभाकर को अस्पताल से छुट्टी -
प्रख्यात साहित्यकार विष्णु प्रभाकर को मंगलवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण अस्पताल में आपरेशन के लिए भर्ती कराया गया था।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि बीती तीन अप्रैल को वह घर में ही गिर गए थे और उनके कूल्हे की हड्डी टूट गयी थी। सात अप्रैल को रोहतक रोड स्थित अस्पताल में उनका आपरेशन किया गया और उनके कूल्हे की हड्डी में राड डाली गई।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि साहित्यकार विष्णु प्रभाकर को कल शाम अस्पताल से घर लाया गया। अभी उनका चलना फिरना पूरी तरह से बंद है और वह घर पर आराम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विष्णु प्रभाकर को उनके उपन्यास अर्द्धनारीश्वर के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। उन्हें साहित्य सेवा के लिए पद्मभूषण भी मिल चुका है।

ढलती रात नवप्रभात और संघर्ष के बाद जैसी कृतियों के रचनाकार प्रभाकर ने उपन्यास कहानी और यात्रा वृत्तांत सहित साहित्य की अनेक विधाओं के लिए लेखन कार्य किया है।