शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
  6. चंद्रयान ने भेजीं 70000 से ज्यादा तस्वीरें
Written By भाषा
Last Modified: बेंगलुरु (भाषा) , शुक्रवार, 17 जुलाई 2009 (23:07 IST)

चंद्रयान ने भेजीं 70000 से ज्यादा तस्वीरें

ISRO | चंद्रयान ने भेजीं 70000 से ज्यादा तस्वीरें
चंद्रयान-1 ने चंद्रमा की सतह की 70 हजार से अधिक तस्वीरें भेजी हैं, जिनमें वहाँ की चट्टानों और गड्ढों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बयान में कहा कि पिछले साल 22 अक्टूबर को श्रीहरिकोटा से प्रक्षेपित किए गए चंद्रयान ने चंद्रमा के तीन हजार चक्कर लगाए। चंद्रयान-1 चंद्रमा के रसायनों और लवणों से संबंधित मूल्यवान तथ्यों को भी जुटा रहा है।

इसरो ने इसके स्टार सेंसर की गड़बड़ी के बारे में कहा कि फालतू सेंसरों के इस्तेमाल के लिए एक अभिनव पद्धति सोची गई है।

इसरो ने कहा कि यह तरीका मान्य है और इस सूचना पर आधारित है कि मिशन ऑपरेशन्स संतोषजनक तरीके से चल रहे हैं। स्टार सेंसर और एक मैनेजमेंट इकाई की विफलता के अलावा यान का हालचाल ठीक है। अंतरिक्ष यान तय कार्यक्रम के अनुसार लगातार उच्च गुणवत्ता का डाटा यहाँ पास ही बयालालू में इसके स्टेशन पर भेज रहा है।