मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 12 जनवरी 2012 (20:50 IST)

छह करोड़ रुपए के जाली नोट बरामद

छह करोड़ रुपए के जाली नोट बरामद -
पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली से गुरुवार को छह करोड़ रुपए के जाली नोट बरामद किए और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि खुफिया खबर मिलने के बाद डाबरी क्षेत्र में दो टेम्पो से आज यह बरामदगी हुई।

अधिकारी ने कहा कि यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। जाली नोट दो टेम्पो से बरामद हुए हैं। ये नोट पांच सौ और एक हजार रुपए के हैं। यह अच्छी गुणवत्ता वाले जाली नोट हैं। जाली नोट कपड़ों की पोटली में छुपाए गए थे।

अधिकारी ने कहा कि ये नोट पडोसी देशों से तस्करी करके लाए गए थे। (भाषा)