बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. चाइल्ड केयर
Written By ND

बच्‍चे के लि‍ए लोरी का महत्व

बच्‍चे के लि‍ए लोरी का महत्व -
ND
कई प्रयोगों में पाया गया है कि जब बच्चा माँ के गर्भ में होता है, तभी से माँ की आवाज को समझने-पहचानने लगता है। इसी तरह, उस पर गीत-संगीत का भी प्रभाव पड़ता है। इससे उसके मस्तिष्क का तेजी से विकास होता है। लोरी के संबंध में भी बच्चों पर ऐसा ही सकारात्मक प्रभाव होता है।

जहाँ छोटे बच्चे लोरी के संगीत का आनंद लेते हैं, वहीं कुछ बड़े बच्चे माँ की इन शुभकामना रूपी लोरियों के अर्थ से भी निंद्रालोक की कल्पना करने लगते हैं। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि इससे उनके मस्तिष्क की सोचने-समझने की क्षमता अपेक्षाकृत तेजी से बढ़ने लगती है।

लोरी में आई परियों की रानी, नींद की राजकुमारी, सपनों का उड़नखटोला और इंद्रधनुष का झूला आदि जहाँ एक ओर बच्चों को जल्दी सोने के लिए उकसाते हैं, वहीं दूसरी ओर उनके दिमाग की कल्पनाशीलता को तेज करते हैं। ऐसी ही कल्पनाशीलता आगे चलकर बड़े-बड़े आविष्कारों, कलाकृतियों और साहित्यिक रचनाओं की आधारशिला साबित होती है।