गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. चाइल्ड केयर
Written By ND

जब नन्हे के लिए शू खरीदें

जब नन्हे के लिए शू खरीदें -
ND
बच्चों के लिए शापिंग करना बहुत मुश्किल होता है। सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात होती है, उनका चंचल होना और दूसरी बात जल्दी-जल्दी साइज का बदलना। ऐसे में सही साइज का जूता खरीदने के लिए एहतियात बरतना जरूरी है।

1. शूज की शापिंग के लिए दोपहर के बाद जाएँ। इस समय पाँव सामान्य आकार में होता है।

2. शूज बहुत महँगे न खरीदें। बच्चे की ग्रोथ तेजी से होती है। इससे पैर का आकार जल्दी-जल्दी बदलता है।

3. नंबर से जूता न खरीदें, बच्चों के मामले में इस फंडे को न अपनाएँ, क्योंकि फिटिंग में प्रॉब्लम आ सकती है।

4. शू का साइज आधा इंच ज्यादा रखें।

5. कई बार लोग एक साइज बड़ा शूज लेते हैं, ताकि लंबे समय तक इस्तेमाल कर सकें, लेकिन ऐसा करने से बच्चों को पैर से जुड़ी समस्या हो सकती है।