शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव
  4. »
  5. मध्यप्रदेश
Written By वार्ता

बाबूलाल गौर नौवीं बार जीते

बाबूलाल गौर नौवीं बार जीते -
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने नौंवी बार विजय हासिल की, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भोपाल जिले की सात में से छह विधानसभा सीटों पर जीत का डंका बजाया, जबकि प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की झोली में केवल एक ही सीट आई।

जिले की बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के ब्रह्मानंद रत्नाकर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के हीरालाल को 23076 मतों से पराजित किया। रत्नाकर को 103045 मतदाताओं में से 46852 मत प्राप्त हुए, जबकि पराजित कांग्रेस प्रत्याशी को 23776 मत मिले। भोपाल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के आरिफ अकील ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आलोक शर्मा को 4026 मतों से हराया।

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र नरेला में भाजपा के विश्वास सारंग ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के सुनील सूद को 3273 मतों से हराया। सारंग को 57075 और पराजित सूद को 53802 मत प्राप्त हुए।