गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By भाषा
Last Modified: भोपाल (भाषा) , बुधवार, 29 अप्रैल 2009 (15:15 IST)

डीएसपी रावल को पुन: बहाल किया

डीएसपी रावल को पुन: बहाल किया -
मध्यप्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय का आदेश पूरा करते हुए पुलिस उप अधीक्षक (डीएसपी) वासुदेव रावल को इंदौर में उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुन: बहाल कर दिया है।

आधिकारिक जानकारी में आज यहाँ बताया गया है कि रावल को इससे पहले विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन में पदस्थ किया गया था। लेकिन उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए उन्हें इंदौर में उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पुन: बहाल कर दिया गया है।

एक अन्य आदेश में मोहम्मद अहमद स्टाफ आफीसर प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग को तत्काल प्रभाव से सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में पदस्थ किया गया है।