मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
  6. गाँजा तस्कर दंपति गिरफ्तार
Written By वार्ता

गाँजा तस्कर दंपति गिरफ्तार

Smugler Couple arrest | गाँजा तस्कर दंपति गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ की भिलाई पुलिस की अपराध शाखा ने एक दंपति को गिरफ्तार कर उनके घर से 50 किलो गाँजा बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा के सहायक आरक्षक जेएल साहू के नेतृत्व वाले दल ने मुखबिर की सूचना पर वीर नारायण नगर में एक मकान में छापा मारकर वहाँ से उड़ीसा के ब्रह्मपुर जिले के लच्छापारा थाना क्षेत्र के कृष्णचंद साहू और उसकी पत्नी लक्ष्मी साहू को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने मकान की तलाशी लेने पर वहाँ से 50 किलो गाँजा बरामद किया, जो तीन सूटकेस और 34 बैग में भरा हुआ था। इसका मूल्य लगभग एक लाख रुपए बताया गया है। आरोपी कृष्णचंद इसे उड़ीसा से बस द्वारा तस्करी कर भिलाई लाया था और यहाँ इसे अवैध तरीके से बेचने वाला था।