शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By वार्ता

अफीम नीति में नई रियायतें

अफीम नीति में नई रियायतें -
भारत सरकार की नारकोटिक्स कमिश्नर श्रीमती जगजीत पावड़िया ने कहा है कि अफीम फसल वर्ष 2009-10 में देश में लगभग 22 हेक्टेयर क्षेत्र में अफीम की खेती के लिए पात्र घोषित किसनों के लायसेंस दिए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस बार दोगुने क्षेत्र में अफीम की खेती होगी और सरकार को उम्मीद है कि किसानों से 1200 टन से अधिक अफीम प्राप्त होगी।

श्रीमती पावड़िया ने कल यहाँ कहा कि सरकार ने किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष के लिए घोषित नई अफीम नीति में नई रियायतें दी हैं जिससे पिछले पाँच वर्ष में नीतिगत आधारों पर जिन किसानों के लायसेंस रद्द हे गए थे उनको इस वर्ष फिर से अफीम काश्त के लिए लायसेंस मिल जाएँगे।

श्रीमती पावडिया ने बताया कि देश में मध्यप्रदेश, राजस्थान तथा उत्तरप्रदेश में अफीम की खेती से हजारों किसानों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अफीम के सरकारी क्रय मूल्यों में युक्तिसंगत वृद्धि के मुद्दे पर भी सरकार विचार करेगी। (वार्ता)