शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. मप्र-छग
Written By ND
Last Modified: भोपाल , शनिवार, 7 जून 2008 (09:15 IST)

राजौरा ने इस्तीफा वापस लिया

राजौरा ने इस्तीफा वापस लिया -
मप्र कॉडर के आईएएस अफसर और गृह सचिव डॉ. राजेश राजौरा ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में सूचित कर दिया।

इधर शुक्रवार को ही आयकर विभाग ने डॉ. राजौरा के आवास पर पड़े छापों की प्रारंभिक रिपोर्ट भी सरकार को सौंप दी है। डॉ. राजौरा 30 मई को इस्तीफे के बाद वे एक माह के अवकाश पर चले गए थे। राज्य सरकार जल्द ही डॉ. राजौरा के खिलाफ कोई कार्रवाई भी शुरू करेगी। (नईदुनिया)