गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. व्यंजन
  4. »
  5. लो कैलोरी फूड
Written By WD

न्यूट्रीशियस एप्पल सैंडविच

- लीना बड़जात्या

न्यूट्रीशियस एप्पल सैंडविच -
NDND
सामग्री :
आटे की ब्रेड 6 स्लाइस, गाजर (कद्दूकस की हुई) 1/2 प्याला, सेब (कद्दूकस किया हुआ) 1/2 प्याला।

स्प्रेड के लिए :
दही (निचुड़ा हुआ) 1/2 प्याला, नमक 1/2 छोटा चम्मच,
काली मिर्च 1/8 छोटा चम्मच, मक्खन 2 बड़े चम्मच।

विधि : सर्वप्रथम स्प्रेड की सारी सामग्री मिला लें। अब एक ब्रेड स्लाइस पर मक्खन फैलाएँ। फिर एक चम्मच स्प्रेड फैलाएँ व कद्दूकस किया सेब रखें।

दूसरी स्लाइस पर मक्खन व स्प्रेड लगाकर गाजर रखें। इसे तीसरी स्लाइस से ढँक दें। तेज चाकू से किनारे काटें और सर्व करें।