शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2009
  4. »
  5. लोकसभा चुनाव
  6. विकास कांग्रेस की प्राथमिकता-सहाय
Written By भाषा
Last Modified: राँची (भाषा) , शनिवार, 18 अप्रैल 2009 (18:48 IST)

विकास कांग्रेस की प्राथमिकता-सहाय

Development is our Priority-sahay | विकास कांग्रेस की प्राथमिकता-सहाय
भाजपा पिछले दो दशक से जनता को गुमराह कर रही है। हालाँकि अब उसका वास्तविक चेहरा बेनकाब हो चुका है।

यह आरोप केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने लगाया। राँची से कांग्रेस के उम्मीदवार सहाय ने शनिवार को यहाँ चुनावी सभा में कहा कि लोग अब सिर्फ विकास चाहते हैं, जैसा कि कांग्रेस पिछले 60 साल से करती आ रही है तथा इसे आगे भी जारी रखने का वायदा किया है।

राँची सीट से 1989 तथा 2004 में चुनाव जीतने वाले सहाय ने कहा कि विकास कांग्रेस की प्राथमिकता है। झारखंड की आठ लोकसभा सीटों पर आगामी 23 अप्रैल को मतदान होगा।