गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

श्रीलंका प्रीमियर लीग में 56 विदेशी खिलाड़ी

श्रीलंका प्रीमियर लीग में 56 विदेशी खिलाड़ी -
FILE
पहले श्रीलंका प्रीमियर लीग में 56 विदेशी क्रिकेटर भाग लेंगे, जिनमें एक भी भारतीय शामिल नहीं है। सात फ्रेंचाइजी टीमों ने खिलाड़ियों के ड्रॉफ्ट में अपने क्रिकेटरों का ऐलान कर दिया।

सबसे ज्यादा 18 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के हैं जबकि पाकिस्तान के 13 खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड या भारत का कोई भी क्रिकेटर इसमें नहीं है। पिछले साल भी भारतीय क्रिकेटरों की भागीदारी नहीं होने के कारण श्रीलंका प्रीमियर लीग स्थगित करना पड़ा था। श्रीलंका के घरेलू क्रिकेटरों की घोषणा शुक्रवार को होगी।

श्रीलंका प्रीमियर लीग में भाग लेने वाले विदेशी खिलाड़ी इस प्रकार हैं: उथुरा, साकिब अल हसन, ब्रेंडन टेलर, केवोन कूपर, इमरान फरहत, फिडेल एडवर्डस, डेविड मिलर, डिल्लो डु प्रीज, सैमुअल बद्री।

नागेंनहिरा : मिशेल मार्श, इमरान नजीर, ट्रेविस बिर्ट, अहमद शाहजाद, बेन लागलिन, एलियास सनी, मुशफिकर रहीम, नसीम हुसैन रूहुना, शाहिद अफरीदी, डेनियल हैरिस, रियान हैरिस, आरोन फिंच, जेरोम टेलर, नाथन मैकुलम, रियान मैकलारेन, रिचर्ड लेवी।

वायम्बा : अजहर महमूद, उमर अकमल, तामिम इकबाल, कोलिन इंगराम, केमार रोच, जेम्स फाकनेर, अब्दुल रज्जाक, ब्रॉड हॉग। कांडुराटा : सईद अजमल, मिसबाह-उल-हक, सोहेल तनवीर, क्रिस लिन, डेन विलास, एलबी मोर्कल, जोहान बोथा, एडम वोजेस बसनाहिरा: ब्रॉड हॉज, मलरेन सैमुअल्स, डेनियल स्मिथ, डर्क नानेस, रॉबिन पीटरसन, टिम साउदी, क्लाइंट मैके, कैमरून बोर्गास, उवा: एंड्रयू मैकडोनाल्ड, उमर गुल, शोएब मलिक, कालम फग्युर्सन, जेम्स फ्रेंकलिन, अब्दुल रहमान, हम्माद आजम, क्रिस गेल। (भाषा)