शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By WD
Last Modified: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013 (14:18 IST)

मुंबई इंडियंस : आखिर क्यों इतने महंगे बिके मैक्सवेल?

मुंबई इंडियंस : आखिर क्यों इतने महंगे बिके मैक्सवेल? -
ऑस्ट्रेलिया के उदीयमान ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की खिलाड़ियों की नीलामी में रविवार को यहां एक मिलियन डॉलर में बिकने वाले अकेले खिलाड़ी रहे। यह आश्चर्य कि बात है कि मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस ने इतनी महंगी कीमत पर खरीदा। लेकिन मुंबई इंडियन्स की मालिक नीता अंबानी ने सका कारण बताया।

PTI
नीता अंबानी ने केवल 8 वनडे और 9 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले मैक्सवेल पर बड़ी धनराशि लगाने के बारे में कहा, ‘वह उदीयमान खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजी कर सकते हैं, गेंदबाजी कर सकते हैं और मैं समझती हूं कि वह बेहतरीन क्षेत्ररक्षक हैं। हमने यहां आने से पहले कुछ खिलाड़ियों को अपने दिमाग में रखा था और वह उनमें से एक थे।

अभी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे श्रृंखला में खेल रहे मैक्सवेल पर जब बोली लग रही थी तो वह पर्थ में पहली गेंद पर बोल्ड हो गए। मैक्सवेल का आधार मूल्य दो लाख डॉलर था। घरेलू सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मुंबई के ऑलराउंडर अभिषेक नायर को पुणे वारियर्स ने छह लाख 75 हजार डॉलर (3.5 करोड़ रुपए) में खरीदा। उनका आधार मूल्य एक लाख डॉलर था। (एजेंसी)