गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता

महेन्द्रसिंह धोनी पर 20 हजार डॉलर जुर्माना

महेन्द्रसिंह धोनी पर 20 हजार डॉलर जुर्माना -
FILE
चेन्नई। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार को आईपीएल मैच में उनकी टीम ने धीमे ओवर रेट के लिए 20 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया।

मैच की समाप्ति के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स को 2 ओवर धीमा पाया गया। चूंकि आईपीएल आचार संहिता के तहत ओवर रेट मामले में धोनी का यह पहला अपराध था इसलिए उन पर 20 हजार डॉलर का जुर्माना लगाया गया। चेन्नई ने यह मैच 14 रन से जीता। (वार्ता)