शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

उदासीन दिख रही है टीम इंडिया-अकरम

उदासीन दिख रही है टीम इंडिया-अकरम -
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने कहा है कि चैंपियन्स ट्रॉफी में भाग ले रही भारतीय टीम उदासीन नीरस क्रिकेटरों के दल की तरह दिख रही है।

अकरम ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी की टीम आठ देशों के इस टूर्नामेंट में बहुत प्रभावहीन दिख रही है और उनकी स्थिति सेमीफाइनल में पहुँचने के लायक नहीं दिख रही है।

अकरम ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश के कारण रद्द कर दिए गए मैच के बाद कहा कि ऐसा लगता है कि भारतीय खिलाड़ियों का मन खेल में नहीं कहीं और है।

उन्होंने कहा कि भारतीय टीम उदासीन और नीरस दिख रही है। ऐसा लगता है कि उनकी खेल में कोई दिलचस्पी नहीं है और मजबूरी में इस टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। मैं नहीं जानता कि इसका क्या कारण है।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन भी अकरम की समझ से परे है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ तेज गेंदबाजों ने बहुत शार्ट गेंद की तथा स्पिनर रन गति पर अंकुश लगाने और विकेट लेने में असफल रहे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी लगभग यही कहानी दोहरायी गई।

उन्होंने कहा कि धोनी भी कप्तान के रूप में नीरस दिखे और ऐसा लगा कि उन्हें खेल में रुचि नहीं है। वे जैसे अमूमन अपने गेंदबाजों के पास दौड़कर जाते हैं और उन्हें सुझाव देते हैं, धोनी ऐसा नहीं कर रहे हैं।