गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 21 सितम्बर 2013 (16:56 IST)

'हैशटैग' सचिन तेंदुलकर को समर्पित

''हैशटैग'' सचिन तेंदुलकर को समर्पित -
FILE
मुंबई। गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने शनिवार को अपने आधिकारिक हैशटैग को चैंपियंस लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर को समर्पित किया

मुंबई इंडियंस के दुनियाभर में 34 लाख प्रशंसक हैं। टीम ने प्रशंसकों से इस हैशटैग के लिए वोट करने को कहा है।

अगले एक महीने तक मुंबई इंडियंस के टि्वटर हैंडल मुंबई पल्टन और उसके प्रशंसकों के सारे ट्वीट उसके आधिकारिक हैशटैग ‘दिस टाइम फॉर तेंदुलकर’ के साथ होंगे।

तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे हैं। मुंबई के आईपीएल खिताब जीतने के बाद ही उन्होंने टी-20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। (भाषा)