मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. करियर
  4. »
  5. समाचार
  6. देवी अहिल्या विश्वविद्यालय : रेक्टर को दिशा निर्देश
Written By भाषा

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय : रेक्टर को दिशा निर्देश

Career News | देवी अहिल्या विश्वविद्यालय : रेक्टर को दिशा निर्देश
FILE
राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामनरेश यादव ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के रेक्टर डॉ. राजकमल को नए कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति का कार्य संपादित करने के लिए निर्देशित किया है।

स्मरणीय है कि पूर्व में 7 दिसंबर 2011 को डॉ. राजकमल (रेक्टर) देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर को नए कुलपति की नियुक्ति होने तक कुलपति का कार्य संपादित करने के लिए नाम-निर्देशित किया गया था।

चूंकि डॉ. राजकमल की छ: माह की कालावधि छ: जून 2012 को समाप्त हो रही थी और विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हुई है, अत: डॉ. राजकमल को गुरुवार से पुन: यह दायित्व सौंपा गया है।