शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By वार्ता
Last Modified: नई दिल्ली (वार्ता) , शनिवार, 7 फ़रवरी 2009 (19:59 IST)

सोने में 30 रुपए की गिरावट

सोने में 30 रुपए की गिरावट -
दिल्ली सराफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं ने शनिवार को विपरीत रुख अख्तियार किया और सोना 30 रुपए प्रति दस ग्राम नीचा रहा, जबकि चाँदी 100 रुपए प्रति किलो चढ़ गई।

जानकारों का कहना है बाजार में सोने के भाव ऊँचे होने के कारण लोग चाँदी खरीद रहे हैं, इसलिए इसके भाव भी चढ़ रहे हैं। कारोबार के दौरान चाँदी के भाव 20 हजार रुपए पर 100 रुपए बढ़कर 20100 रुपए प्रति किलो हो गए। सोने के दामों में गिरावट देखी गई। बाजार में सोने के ग्राहक नहीं हैं। इससे इसके दामों में 14380 रुपए से 30 रुपए घटक 14350 रुपए प्रति दस ग्राम रह गए।

सिक्का लिवाली और बिकवाली के दाम पिछले कारोबारी दिवस पर रहे। गिन्नी की कीमतों में भी परिवर्तन नहीं हुआ।