गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: मुंबई , शनिवार, 14 जनवरी 2012 (14:51 IST)

सेवा निर्यात 11.28 अरब डॉलर का रहा

सेवा निर्यात 11.28 अरब डॉलर का रहा -
भारत से सॉफ्टवेयर, निर्माण जैसी सेवाओं का निर्यात नवंबर 2011 में मामूली रूप से घटकर 11.28 अरब डॉलर रहा।

भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि अक्टूबर, 2011 में कुल सेवा निर्यात 11.45 अरब डॉलर रहा था। हालांकि आलोच्य माह में आयात बढ़कर 7.40 अरब डॉलर हो गया जो अक्टूबर में 6.82 अरब डॉलर था।

उल्लेखनीय है कि देश की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की बड़ी भूमिका है और यह जीडीपी में लगभग 60 प्रतिशत योगदान करता है। (भाषा)